ताजा खबर

ट्रंप ने वेनेज़ुएला में आने-जाने वाले प्रतिबंधित तेल टैंकरों की नाकाबंदी का आदेश दिया
17-Dec-2025 8:38 AM
ट्रंप ने वेनेज़ुएला में आने-जाने वाले प्रतिबंधित तेल टैंकरों की नाकाबंदी का आदेश दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेज़ुएला में आने और वहां से जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया है.

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने वेनेज़ुएला पर "आतंकवाद, ड्रग तस्करी और मानव तस्करी" में शामिल होने का आरोप लगाते हुए लिखा, "इसलिए, आज मैं वेनेज़ुएला में आने और वहां से जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूरी और संपूर्ण नाकाबंदी का आदेश दे रहा हूं."

एक हफ्ते पहले ही अमेरिका ने वेनेज़ुएला के तट के पास एक तेल टैंकर ज़ब्त किया था. इस क़दम को वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने 'समुद्री लूट' क़रार दिया था.

ट्रंप के इस नए आदेश से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में बड़ी हलचल होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

अमेरिका ने कैरिबियन इलाक़े में अपनी एयरफ़ोर्स और नौसेना तैनात कर दी है. इसमें परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी, जासूसी विमान और 15,000 सैनिक शामिल हैं.

अमेरिका ने इस इलाक़े में कई नावों पर हमले किए हैं जिनमें अबतक 80 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट