ताजा खबर

पीएम नरेंद्र मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान
17-Dec-2025 8:37 AM
पीएम नरेंद्र मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है.

इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर दी है.

उन्होंने कहा, “मुझे ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ के रूप में इस देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है. विश्व की अति-प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित किया जाना, मेरे लिए बहुत गौरव की बात है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन दौरे के बाद मंगलवार को इथियोपिया पहुंचे. इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने राजधानी अदीस अबाबा में उनका स्वागत किया और ख़ुद गाड़ी चलाकर शहर के साइंस म्यूज़ियम ले गए.

भारत और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सहयोग बढ़ाने को लेकर वार्ता हुई और कई एमओयू पर हस्ताक्षर हुए.

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश आपसी रिश्ते को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने पर सहमत हुए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इथियोपिया के बाद वह ओमान भी जाएंगे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट