ताजा खबर

शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया गिरफ्तार
16-Dec-2025 8:49 PM
शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया गिरफ्तार

ईडी ने दर्ज किया एक और केस

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 16 दिसंबर। 
ईडी ने शराब घोटाला केस में पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि  ईडी ने सौम्या को आज बयान देने के बुलाया था।
 
पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी के खिलाफ कोयला और डीएमएफ घोटाला प्रकरण दर्ज है, और दोनों प्रकरणों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। 

सौम्या से जुड़े सूत्रों ने 'छत्तीसगढ़़' से चर्चा में बताया कि सौम्या को ईडी ने आज बयान देने के लिए बुलाया था। वो बैंगलुरू में निवासरत हैं। 

ईडी दफ्तर में पहुंचने के बाद सौम्या के खिलाफ शराब घोटाले का नया मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि करीब 34 सौ करोड़ के शराब घोटाला प्रकरण के आरोपी पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास और पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है।


अन्य पोस्ट