ताजा खबर

युवा कांग्रेस- राहुल ठाकुर दो माह पूर्व ही निष्कासित हो चुका था
16-Dec-2025 8:15 PM
युवा कांग्रेस- राहुल ठाकुर दो माह पूर्व ही निष्कासित हो चुका था

रायपुर, 16 दिसंबर। राजधानी के  बैजनाथ पारा में में कल रात हुई उपद्रव की घटना में राहुल ठाकुर नामक व्यक्ति के पास से अवैध पिस्तौल जिंदा कारतूस बरामदगी पर  युवा कांग्रेस ने  अपना आधिकारिक और स्पष्ट रुख सामने रखा है।

घटना के बाद कुछ मीडिया एवं सोशल मीडिया माध्यमों में राहुल ठाकुर को युवा कांग्रेस का पदाधिकारी बताया जा रहा है, जो पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन है। इस संबंध में युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष तुषार गुहा ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि राहुल ठाकुर का वर्तमान में युवा कांग्रेस से कोई भी संबंध नहीं है।  राहुल ठाकुर को उनकी लगातार निष्क्रियता एवं संगठनात्मक अनुशासनहीनता के कारण राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। यह निष्कासन 12 अक्टूबर 2025 को औपचारिक रूप से किया गया था। वर्तमान में राहुल ठाकुर न तो युवा कांग्रेस के किसी पद पर हैं और न ही संगठन के सक्रिय या निष्क्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं।

युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व राजधानी रायपुर की सड़कों पर हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करता है। संगठन यह स्पष्ट करता है कि युवा कांग्रेस किसी भी प्रकार की हिंसा, उपद्रव या कानून-व्यवस्था को भंग करने वाली गतिविधियों का न समर्थन करती है और न ही ऐसी प्रवृत्तियों के प्रति सहनशील है।
युवा कांग्रेस ने इस प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन करते हुए मांग की है कि कानून के अनुसार दोषी व्यक्ति पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज में कानून का भय और शांति बनी रहे।


अन्य पोस्ट