ताजा खबर

अभनपुर, राजिम स्टेशनों पर अनारक्षित, आरक्षित टिकट भी
16-Dec-2025 6:40 PM
अभनपुर, राजिम  स्टेशनों पर अनारक्षित, आरक्षित टिकट भी

रायपुर से अभनपुर का किराया मात्र 10, राजिम का 15, राजिम से डोंगरगढ़ का किराया मात्र 35 रू.

रायपुर, 16 दिसम्बर। रायपुर अभनपुर राजिम के बीच तीन ब्रॉड गेज ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध है। इन ट्रेनों से यात्रा करने से यात्रियों को न्यूनतम किराए से अपने गंतव्य तक पहुंचने का फायदा मिल रहा है। अभनपुर, रायपुर, और मंदिर हसौद के बीच मेमू ट्रेन सेवा राज्य मंत्रालय और सचिवालय जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए समय और धन की बचत के  साथ -साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी दे रही है।इन ट्रेनों में रायपुर से अभनपुर का किराया मात्र 10, रायपुर से राजिम का किराया मात्र 15, राजिम से डोंगरगढ़ का किराया मात्र 35 रू. है। 

दोनों स्टेशनों पर  अनारक्षित और देश में कहीं भी आने -जाने के लिए आरक्षित, तत्काल टिकट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

अभनपुर स्टेशन पर आरक्षित टिकटों के लिए 11:30 से 17:30 का समय निर्धारित किया गया है
राजिम स्टेशन पर आरक्षित टिकटों के लिए 9:00  से 16:00 बजे का समय उपलब्ध कराया गया है।

राजिम / अभनपुर से डोंगरगढ़ के लिए निरंतर ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है  गाड़ी संख्या 68767 राजिम से 6:45 बजे रवाना होकर 7:13 बजे अभनपुर होते हुए रायपुर स्टेशन पर 8:20 बजे पहुंचती है रायपुर स्टेशन से यही गाड़ी, गाड़ी संख्या 68705 बनकर डोंगरगढ़ रायपुर मेमू रायपुर से 8:30 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़ 10:50 बजे पहुंचती है।


अन्य पोस्ट