ताजा खबर
आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने कैमरुन ग्रीन
16-Dec-2025 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में चल रही आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरुन ग्रीन सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.
ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है.
आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे पहले बिकने वाले खिलाड़ी दक्षिण अफ़्रीका के बैटर डेविड मिलर रहे.
नीलामी की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क से हुई, हालांकि वह बिना बिके रह गए. इसके बाद दक्षिण अफ़्रीका के बैटर डेविड मिलर को डेल्ही कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा.
वहीं भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अनबिके रह गए. न्यूज़ीलैंड के क्रिकेटर डेवोन कॉनवे भी बिना बिके रह गए. भारतीय बैटर सरफ़राज़ ख़ान भी अनसोल्ड हैं. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


