ताजा खबर

भूपेश सरकार ने बदले थे 5 योजनाओं के नाम
16-Dec-2025 6:31 PM
भूपेश सरकार ने बदले थे 5 योजनाओं के नाम

पंकज झा ने एक्स पर लिखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 दिसंबर। मनरेगा का नाम बदलने को लेकर चल रहे विवाद पर सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के लिए भूपेश बघेलजी की कांग्रेस सरकार ने पंडितजी के नाम वाली सारी योजनाओं का नाम बदल दिया था।

झा ने एक्स पर आगे लिखा कि ऐसे लोग जब उचित नामकरण पर भी कलेजा पीटते हैं तो क्या ही कहा जाए।

घृणा उनके काम का आधार है। प्रेम, समन्वय, समावेश हमारे काम का।

जिन योजनाओं के नाम बदले गए थे उनमें-

दीनदयाल उपाध्याय स्वालंबन योजना का नाम बदलकर राजीव गांधी स्वालंबन योजना कर दिया गया था। दीनदयाल उपाध्याय सर्व समाज मांगलिक भवन योजना का नाम बदलकर डॉ. बीआर अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन योजना है। दीनदयालय उपाध्याय एलईडी पथ प्रकाश योजना का नाम बदलकर इंदिरा प्रियदर्शनी एलईडी पथ प्रकाश योजना, और दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र का नाम बदलकर राजीव गांधी आजीविका केंद्र व दीनदयाल उपाध्याय शुद्ध पेयजल योजना का नाम इंदिरा प्रियदर्शनी शुद्ध पेयजल योजना कर दिया गया था।


अन्य पोस्ट