ताजा खबर

बिहार के सीएम नीतीश के महिला का हिजाब खींचने के मामले पर क्या बोलीं सपा सांसद इक़रा हसन?
16-Dec-2025 6:29 PM
बिहार के सीएम नीतीश के महिला का हिजाब खींचने के मामले पर क्या बोलीं सपा सांसद इक़रा हसन?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इक़रा हसन ने प्रतिक्रिया दी है.

उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद इक़रा हसन ने कहा, "बहुत अफ़सोस की बात है कि प्रदेश के सबसे बड़े पद पर बैठे व्यक्ति के द्वारा ऐसी हरकत हुई."

"उनके स्वास्थ्य को लेकर भी हम बहुत चिंतित हैं. मुझे लगता है कि इतनी गरिमा के पद पर होकर चाहे स्वास्थ्य कारण हो या कोई भी कारण हो, यह स्वीकार्य नहीं है."

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें दिख रहा है कि सीएम नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देते हुए एक आयुष डॉक्टर के चेहरे से हिजाब खींच रहे हैं.

इसे लेकर विपक्षी पार्टियां नीतीश कुमार पर निशाना साध रही हैं और उन्हें 'मानसिक रूप से अस्थिर' बता रही हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट