ताजा खबर

सभापति राठौड़ का मोबाइल हैक, तीन घंटे बाद रिस्टोर हुआ
16-Dec-2025 5:08 PM
सभापति राठौड़ का मोबाइल हैक, तीन घंटे बाद रिस्टोर हुआ

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 16 दिसंबर ।  नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर का मोबाइल नंबर 94255... हैक कर लिया गया।  साइबर सेल की मदद से करीब तीन घंटे बाद राठौड़ का फोन रिस्टोर कर दिया गया। 

राठौड़ को हैकर ने किसी कुरियर के भेजे जाने की जानकारी दी और घर का पता पूछा। पहले तो राठौड़ ने नजर अंदाज किया। लेकिन घर में भागवत कथा के आयोजन के सिलसिले में सामान आने के अंदेशे में राठौड़ ने काल बैक करते ही हैक कर लिया गया। 

हैकिंग के बाद नंबर से संदिग्ध कॉल और मैसेज भेजे जाते रहे। परिचितों और अधिकारियों से पैसे मांगने की आशंका जताई जा रही है।सभापति ने नंबर हैक होने की सार्वजनिक पुष्टि की।
लोगों से अपील—उस नंबर से आने वाले कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। साइबर सेल और पुलिस हैकर की पहचान में जुट गई है।


अन्य पोस्ट