ताजा खबर
आरक्षक भर्ती, 21 को गृहमंत्री से मिल सकेंगे अभ्यर्थी
16-Dec-2025 4:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 दिसंबर। डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने बताया कि 21 दिसंबर को पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी को लेकर शिकायतकर्ता उनसे मुलाकात कर सकेंगे। बता दें कि इस मामले में अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पूरे प्रदेश में जिले वार हुई भर्ती में चयन प्रक्रिया को लेकर गड़बड़ी का खुलासा कर रहे हैं। हालांकि मंत्री कह चुके हैं कि पूरी भर्ती पारदर्शी तरीके से हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


