ताजा खबर

बोंडी बीच हमला: हमलावरों के बारे में ये नई जानकारी आई सामने
16-Dec-2025 10:38 AM
बोंडी बीच हमला: हमलावरों के बारे में ये नई जानकारी आई सामने

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर हमला करने वाले बंदूकधारियों के बारे पुलिस ने नई जानकारी साझा की है.

पुलिस कमिश्नर मैल लैन्यन ने बताया कि हमला करने वाले दोनों बंदूकधारी हाल ही में फ़िलीपींस गए थे.

उन्होंने कहा, "वे वहां क्यों गए, जाने का मक़सद क्या था और वहां रहते हुए वे कहां-कहां गए? इसकी जांच इस समय चल रही है."

इससे पहले एबीसी न्यूज़ ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि दोनों बंदूकधारी हमले से एक महीने पहले "मिलिट्री जैसी ट्रेनिंग" लेने के लिए फ़िलीपींस गए थे.

स्थानीय मीडिया में हमलावरों की पहचान साजिद और नवीद अकरम के तौर पर की जा रही है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट