ताजा खबर

आज रिकार्ड प्रावधान वाला प्रथम अनुपूरक बजट पारित होगा
16-Dec-2025 9:48 AM
आज रिकार्ड प्रावधान वाला प्रथम अनुपूरक बजट पारित होगा

रायपुर, 16 दिसंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज रिकार्ड प्रावधान वाला प्रथम अनुपूरक बजट पारित किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कल 35 हजार करोड़ का बजट पेश किया था। इसमें सभी विभागों को बड़ी राशि दी गई है। बड़े प्रावधान का पिछला प्रथम अनुपूरक बजट 7300 करोड़ का पिछले वर्ष पारित किया गया था। 

आज सदन में  तीन विधेयक भी पेश होंगे। इनमें दुकान स्थापना नियम संशोधन,जनविश्वास विधेयक और निजी विश्वविद्यालय स्थापना विधेयक शामिल हैं। 
विपक्ष की ओर से स्थगन प्रस्ताव भी लाया जा रहा है।

आज 5 मंत्री सवालों का जवाब देंगे। डिप्टी सीएम अरूण साव, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सवालों का जवाब देंगे। आज प्रश्नकाल काफी हंगामेदार हो सकता है। बीपीएल कार्ड, सड़क निर्माण, लोक न्यासों की भूमि सहित स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सदन में सरकार की तरफ से जवाब दिया जायेगा।


अन्य पोस्ट