ताजा खबर
अवैध प्लाटिंग पर अवैध मुरूम रोड खोद तत्काल रोक लगायी
रायपुर, 16 दिसंबर। निगम के जोन 7 की टीम नेअंतर्गत वार्ड 24 क्षेत्र अंतर्गत गुलमोहर पार्क रामनगर के पास पवन अग्रवाल द्वारा अवैध रूप से रोड निर्माण कर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर तत्काल अवैध रोड सहित निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर आवागमन अवरुद्ध कर अवैध प्लांटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगायो गयी।यह कार्रवाई जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देशन और कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता नगर निवेश राहुल थरानी ने की
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी उक्त अवैध प्लांटिंगकर्ता नागरिक पवन अग्रवाल द्वारा की गयी अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा कार्यवाही की गयी थी, उन्होंने दोबारा अवैध प्लांटिंग कर ली, जिस पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी. प्रकरण में नगर निगम जोन क्रमांक 7 नगर निवेश विभाग द्वारा नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही करने सम्बंधित पुलिस थाना क्षेत्र में शीघ्र नामजद एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी.


