ताजा खबर
भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी के कारण दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ बाकी बचे दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर हो गए हैं.
बीसीसीआई के मुताबिक़ वह लखनऊ में टीम के साथ हैं, जहां आगे उनकी मेडिकल जांच की जाएगी.
मेन्स सेलेक्शन कमिटी ने लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए शाहबाज़ अहमद को उनकी जगह टीम में शामिल किया है.
अंतिम दो T20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शहबाज़ अहमद
दक्षिण अफ़्रीका के साथ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सिरीज़ में भारतीय टीम 2-1 से आगे है.
इस सिरीज़ का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ और पांचवां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. (bbc.com/hindi)


