ताजा खबर

सीएम साय ने नबीन को दी हार्दिक बधाई
14-Dec-2025 7:09 PM
सीएम साय ने नबीन को दी हार्दिक बधाई

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 14 दिसंबर । सीएम विष्णु देव साय ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी है। 

एक्स पोस्ट में भेजे अपने शुभकामना संदेश में साय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ में विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई। आपकी संगठनात्मक क्षमता, सुदृढ़ रणनीति और आत्मीय जनसंपर्क ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जनमानस में गहरा विश्वास पैदा किया है जो आपके नेतृत्व की स्पष्ट पहचान है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनविश्वास को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्रव्यापी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही हमारी मंगलकामना है।
मैं स्वयं तथा समस्त छत्तीसगढ़ की ओर से इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आपको हृदय से बधाई देता हूँ। पूर्ण विश्वास है कि आपके निरंतर मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा और राज्य की उपलब्धियाँ राष्ट्रीय पटल पर और अधिक उज्ज्वल रूप से स्थापित होंगी।


अन्य पोस्ट