ताजा खबर

हुक्का पीते वीडियो वायरल करने वाले दो युवक गिरफ्तार, आधा दर्जन फरार
14-Dec-2025 6:46 PM
हुक्का पीते वीडियो वायरल करने वाले दो युवक गिरफ्तार, आधा दर्जन फरार

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 14 दिसंबर ।  रायपुर पुलिस ने हुक्का पीते हुए वीडियो वायरल करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक निजी फार्म हाउस के बाउंसर अलक़ाब हुसैन उर्फ गोल्डी और फरहान कुरैशी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह वीडियो साल 2023 का है, लेकिन हाल ही में इसे सार्वजनिक किए जाने के बाद कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार अजय शंकर पांडेय उर्फ़ अज्जू पांडेय, त्रिपाठी, बाउंसर मोनू, बाउंसर आदर्श एवं अन्य बाउंसर साथी जो इस मामले में शामिल हैं वो भी तक फरार है।  उनकी भी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हुसैन उर्फ गोल्डी और फरहान कुरैशी से पूछताछ जारी है।


अन्य पोस्ट