ताजा खबर
आईपीएस प्रखर पांडेय नहीं रहे
14-Dec-2025 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 दिसंबर। भारतीय पुलिस सेवा के अफसर प्रखर पांडेय का रविवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वे सीआईडी में डीआईजी के पद पर थे।
पीएचक्यू में डीआईजी प्रखर पांडेय कवर्धा, सूरजपुर, और दुर्ग में एसपी रहे हैं। वे एडिशनल एसपी बिलासपुर और राजनांदगांव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें दिल का दौरा पडऩे पर भिलाई से उपचार के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रखर पांडेय के आकस्मिक निधन पर शोक जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


