ताजा खबर
जब सदन में गूंजा म्याऊं-म्याऊं
14-Dec-2025 1:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में घुस आई बिल्ली ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह बिल्ली उस वक्त घुस आई जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विजन डाक्यूमेंट पर अपना वक्तव्य दे रहे थे। तभी बिल्ली सत्ता पक्ष की दीर्घा के ऊपर से म्याऊं म्याऊं करने लगी। पहले तो भाजपा विधायकों ने किसी का रिंग टोन समझा। जब बिल्ली की आवाज फिर गूंजी तो स्पीकर समेत सभी मंत्री, विधायक, और अफसरों का ध्यान दीर्घा की तरफ गया। जैसे-जैसे मंत्री का वक्तव्य आगे बढ़ता गया, उसी तरह बिल्ली की आवाज भी तेज होती गई। यह दृश्य देख वहां मंत्री, और बाकी सदस्य हंस पड़े।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


