ताजा खबर

राज्य के विकास का विजन तैयार-चौधरी
14-Dec-2025 1:13 PM
राज्य के विकास का विजन तैयार-चौधरी

अंजोर विजन डाक्यूमेंट 2047 पर चर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का  शीतकालीन सत्र रविवार से शुरू हुआ। के पहले दिन बिना प्रश्न काल के केवल छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डाक्यूमेंट  2047’ पर विशेष चर्चा हो कराई गई। इस विजन को पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चर्चा में कहा कि ‘विजन 2047’ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने वाला है। जनप्रतिनिधियों से लेकर आम लोगों कुल 1 लाख लोगों से सुझाव लेकर ‘विजन 2047’ तैयार किया गया है।

चौधरी ने कहा कि दुनिया में भारत ऐसा देश है, जिसकी आबादी युवा है। विपक्ष विजन 2047 पर सवाल उठाने का काम करता है। आगे बढऩे के लक्ष्य के लिए विजन होना आवश्यक है। और आज की इस पीढ़ी के पास विकास का बड़ा अवसर होगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए भी हमने विकास का विजन तैयार किया है। महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी दूर करने वाला है विजन. शिशुमृत्यु दर को दूर करने वाला विजन। कृषि, उद्योग, सेवा विकास दर को बढ़ाने वाला विजन। राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को छत्तीसगढ़ में स्थापित करने की योजना है। रोजगार सृजन पर आधारित नीति लाई गई है।

चौधरी ने कहा कि इस विजन से हम ग्रोथ विकनेस को दूर करेंगे। यह ग्रोथ अधिकाधिक प्रायवेट इन्वेस्टमेंट से हासिल करने का लक्ष्य है। अगले 5 वर्ष में पिछले 5 वर्ष से अधिक रोजगार देने का लक्ष्य है। प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल लोगों की चिंता करेंगे। जाब क्रिएशन वाली उद्योग नीति बनाई और लागू किया है। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्ष में 3 राष्ट्रीय संस्थान खोले गए हैं और आने वाले 3 वर्ष में आईआईएस, एसपीए, आईसर, नाइफर के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लैंड लाक छत्तीसगढ़ को पोर्ट सिटी वाइजैग से जोड़ा जा रहा है। एससीआर को छत्तीसगढ़ का ग्रोथ सब बनाया जाएगा।

 


अन्य पोस्ट