ताजा खबर
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को एलान किया है कि वह नेता प्रतिपक्ष के लिए हाल ही में बढ़ाई गई सैलरी और भत्ते नहीं लेंगे. यह बढ़ोतरी ओडिशा विधानसभा से पारित हुई थी.
नवीन पटनायक ने कहा, "पहले हमारे परिवार ने कटक में अपनी पैतृक संपत्ति 'आनंद भवन' को दान करने का फै़सला किया था. उसी भावना को जारी रखते हुए मैं विपक्ष के नेता के लिए बढ़ी हुई सैलरी और भत्तों को छोड़ना चाहता हूं, जिसे ओडिशा विधानसभा ने हाल ही में पास किया है."
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को लिखे एक पत्र में नवीन पटनायक ने पिछले 25 सालों में मिले लोगों के प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया.
नवीन पटनायक ने लिखा कि पिछले 25 वर्षों से उन्हें ओडिशा के लोगों का प्यार, स्नेह और समर्थन मिला है.
उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से अपील की है कि इस राशि का इस्तेमाल राज्य के गरीबों के कल्याण के लिए किया जाए.
नवीन पटनायक ने 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद 19 जून 2024 को 17वीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभाला था. (bbc.com/hindi)


