ताजा खबर

पंकज चौधरी का यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनना कितना तय, स्वतंत्र देव सिंह ने बताया
14-Dec-2025 9:33 AM
पंकज चौधरी का यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनना कितना तय, स्वतंत्र देव सिंह ने बताया

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया है कि बीजेपी यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सिर्फ़ एक नामांकन दाख़िल हुआ है.

उन्होंने कहा, "एक नामांकन हुआ है. पंकज चौधरी का सिंगल नामांकन हुआ है. (नामांकन के लिए) 3 बजे तक समय निर्धारित था और एक नामांकन हुआ है और पर्चे की जांच की जा रही है. घोषणा कल होनी है."

पंकज चौधरी केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं. शनिवार को उन्होंने यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाख़िल किया. इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.

स्वतंत्र देव सिंह ने बताया, "बीजेपी की जो चुनाव प्रक्रिया है...बूथ, मंडल, ज़िला और फिर प्रदेश का चुनाव...आज प्रदेश का चुनाव संपन्न हुआ है और लोग भी उत्साहित हैं."

ये पूछे जाने पर कि सिर्फ़ एक नामांकन होने के नाते क्या ये तय है कि पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे.

इस पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "एक ही नाम है, तो पंकज चौधरी का नाम लगभग कन्फ़र्म है, लेकिन घोषणा कल करेंगे." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट