ताजा खबर

युवा उत्सव के विजेताओं को सोनी ने पुरस्कृत किया
13-Dec-2025 9:18 PM
युवा उत्सव के विजेताओं को सोनी ने पुरस्कृत किया

रायपुर, 13 दिसंबर। विधायक सुनील सोनी आज जे एन पांडेय शा.बहु.शा उ.मा.शाला, नलघर चौक, में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक/कला/लेखन आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया।

उन्होंने कहा कि  इन आयोजन के माध्यम से न केवल युवाओं का उत्साह बढ़ता है बल्कि उनकी प्रतिभा भी निखरती है जिससे आगे चलकर वह न केवल जिले को बल्कि पूरे प्रदेश और देश को अपनी प्रतिभा से गौरवान्वित करते हैं।


अन्य पोस्ट