ताजा खबर

जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज के 120 सीटर छात्रावास का किया उद्घाटन
13-Dec-2025 7:51 PM
जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज  के 120 सीटर छात्रावास का किया उद्घाटन

रायपुर, 13 दिसंबर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शनिवार को रायपुर मेडिकल कॉलेज स्थित 120 सीटर अनुबंधित छात्र–छात्रावास का विधिवत उद्घाटन किया। शांति नगर क्षेत्र में निर्मित इस छात्रावास के शुरू होने से मेडिकल छात्रों को आवास संबंधी सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी।  उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज के स्थाई छात्रावास का भी निर्माण शीघ्र पूर्ण होगा। यह छात्रावास मूलभूत सुविधाओं से युक्त है, जिसमें स्वच्छ कमरे, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे दूर-दराज़ से आने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में विधायक  सुनील सोनी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, छात्र एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट