ताजा खबर
भिलाई में अंडर ब्रिज के पास संदिग्ध अवस्था में बोरे में बंद मिली महिला की लाश
13-Dec-2025 11:04 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 13 दिसंबर। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रा मौर्या टॉकीज अंडर ब्रिज के समीप बोर में बंद एक अज्ञात महिला की लाश मिली है।
थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब चंद्रा मौर्या अंडर ब्रिज के पास से गुजरने वाले राहगीरों ने बोरे में बंद बॉडी देख सूचना दी।
सुपेला पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद बॉडी को पीएम के लिए भिजवाया गया। पुलिस द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गई है।
मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है, बॉडी को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया गया है। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है, उसकी पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


