ताजा खबर
प्रेशर बम विस्फोट, ग्रामीण महिला जख्मी
12-Dec-2025 10:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 12 दिसंबर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के चुचकोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के विस्फोट होने से एक ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक 11 दिसंबर को चुचकोंटा निवासी लच्छी माड़वी (24 वर्ष) रोज की तरह जंगल में गाय चराने चुचकोंटा के जंगल की ओर गई थीं। लगभग दोपहर 3 बजे, जंगल में माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी पर उनका पैर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं।
घायल महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


