ताजा खबर
किसान भाजपा को सबक सिखाएंगे- उत्तम
रायपुर, 12 दिसंबर। आम आदमी पार्टी ने धान खरीदी में किसानों की समस्याओं के अनदेखी पर आज प्रदेश के हर जिले में धरना प्रदर्शन किया गया। रायपुर में मंडी गेट विरोध प्रदर्शन किया गया ।इसका नेतृत्व उत्तम जयसवाल (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ) और नवनीत नन्दे ( जिला अध्यक्ष ) ने किया।तत्पश्चात कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गिरदावरी में किसानों का अनेक त्रुटि निकालकर रकबा कम कर दिया गया है,साथ ही वर्तमान में धान फसल बेचने के लिए किसानों का टोकन सही तरीके से नहीं कट पा रहा है उनको लंबी लाइन लगाकर चार-पांच दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ जगह सूचना मिली है कि सिर्फ जितना कर्ज है उतना ही धान लिया जा रहा है।साथ ही प्रतिदिन धान खरीद की लिमिट समितियों में कम करने से टोकन काटने का नंबर लेट हो रहा है समितियों के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 1400 से 1500 क्विंटल धान प्रतिदिन खरीदी होनी चाहिए जबकि कई समितियों में सिर्फ 700 से 800 क्विंटल धान कि ही खरीदी हो रही है जिससे किसानों को लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है।
नंदन सिंह ,रघुराज सिंह ठाकुर ,अनुषा जोसफ,संतोष कुशवाहा ,परमानंद जांगड़े ,इमरान खान ,रिज़वान शरीफ , ने कहा कि आज हमारे प्रदेश का अन्नदाता गहरे संकट में है।
मिथलेश साहू ,अजीम खान ,नवनीत नन्दे,नरेंद्र सिंह ठाकुर ,एम एम हैदरी ,शिव शर्मा,विकास दास मानिकपुरी ने कहा कि किसानों को हो रही परेशानी का विरोध करती है व छत्तीसगढ़ के किसानो के साथ खड़ी है और छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है कि प्रदेश के किसानों को हो रही सभी प्रकार की परेशानियों का जल्द ही निराकरण करे।


