ताजा खबर

सीएस और 100 से अधिक अफसरों ने न‌ई विस का अवलोकन किया
12-Dec-2025 7:21 PM
सीएस और 100 से अधिक अफसरों ने न‌ई विस का अवलोकन किया

रायपुर, 12 दिसम्बर। मुख्य सचिव विकास शील के साथ सौ से अधिक अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने  सत्र से पहले शुक्रवार को विधानसभा भवन का अवलोकन किया।  इनमें सचिव और विभागाध्यक्ष पद वाले आईएएस, आईपीएस आईएफएस सभी शामिल रहे।
 
परिसर पहुंचने पर इस अवसर पर विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने मुख्य सचिव विकासशील एवं अधिकारियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।  अधिकारियों ने विधान सभा परिसर में सदन हॉल, अधिकारी दीर्घा में  उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

अन्य पोस्ट