ताजा खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर से जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे. यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में दी है.
प्रधानमंत्री मोदी 15 से 16 दिसंबर तक जॉर्डन की यात्रा करेंगे. यह दौरा किंग अब्दुल्लाह द्वितीय बिन अल हुसैन के आमंत्रण पर हो रहा है.
यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और किंग हुसैन भारत और जॉर्डन के बीच सभी क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे.
यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है.
बयान में कहा गया है कि यह अवसर भारत-जॉर्डन द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने, आपसी विकास और समृद्धि के नए अवसरों को तलाशने और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराने का महत्वपूर्ण मौक़ा है. (bbc.com/hindi)


