ताजा खबर

पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन
12-Dec-2025 9:29 AM
पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन हो गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने परिवार के हवाले से कहा कि शिवराज पाटिल बीमार चल रहे थे. वह 91 साल के थे.

सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्होंने लातूर में अपने घर में अंतिम सांस ली.

महाराष्ट्र से आने वाले शिवराज पाटिल चाकूरकर मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं. साल 2008 में मुंबई हमले के समय वो देश के गृह मंत्री थे.

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक्स पर लिखा, "वरिष्ठ नेता श्री शिवराज पाटिल जी के निधन की ख़बर सुनकर बहुत दुख हुआ. विनम्र श्रद्धांजलि."

उन्होंने आगे लिखा, "सात बार सांसद रहे शिवराज पाटिल जी ने भारत सरकार में गृह मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, पंजाब के राज्यपाल तथा कई प्रतिष्ठित पदों पर रह कर देश की संवैधानिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट