ताजा खबर
टी20 क्रिकेट सिरीज़ के दूसरे मैच में दक्षिण अफ़्रीका के हाथों करारी शिकस्त पाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार की वजहों पर बात की.
पोस्ट मैच प्रज़ेंटेशन में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा पर 'बहुत निर्भरता' छोड़नी होगी.
ख़राब गेंदबाज़ी प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, "आज हमारा मैच मुश्किल रहा और टॉस को छोड़कर ज़्यादातर चीज़ें हमारे मुताबिक़ नहीं हुईं. हमने पहले गेंदबाज़ी की और हालात के अनुसार खुद को ढालने में दिक्कत आई. हमें अपनी रणनीति पहले ही बदल लेनी चाहिए थी, लेकिन यह भी सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है."
बल्लेबाज़ी में भी निराशाजनक प्रदर्शन पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हमें खासकर मुझे और शुभमन को- ज़िम्मेदारी लेनी होगी और लंबी पारी खेलनी होगी. अभिषेक अच्छा कर रहा है, लेकिन हम सिर्फ़ उसी पर निर्भर नहीं रह सकते. आज के अनुभव से सीख लेकर हम धर्मशाला में और मज़बूती से वापसी करेंगे."
अभिषेक शर्मा आठ गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि शुभमन गिल शून्य पर ही पवेलियन लौट गए.
यह मैच भारत 51 रनों से हार गया और इसी के साथ पांच मैचों की टी20 सिरीज़ में दक्षिण अफ़्रीका ने 1-1 से बराबरी कर ली. (bbc.com/hindi)


