ताजा खबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसआईआर अभियान की समीक्षा के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं इसके राष्ट्रीय प्रभारी तरुण चुग दूसरी बार रायपुर पहुंचे। वे कल सुबह सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी में दो घंटे समीक्षा करेंगे। चुनाव आयोग ने आज ही एसआईआर के लिए छत्तीसगढ़ में दूसरी बार समय बढ़ाया गया है। समझा जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ में इसकी प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं।
रात एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। तरुण चुग का यह दौरा संगठन की समीक्षा और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे अपने प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कोर ग्रुप सदस्यों के साथ बैठकें करेंगे। संगठन विस्तार, बूथ सुदृढ़ीकरण और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि तरुण चुघ के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ा है। उनका मार्गदर्शन हमेशा संगठन को नई ऊर्जा देता है और इससे आगामी राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि BJP छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और चुघ का यह दौरा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।


