ताजा खबर

रायपुर पश्चिम में बड़ा स्वास्थ्य शिविर, मंत्री जायसवाल ने तैयारियों का लिया जायजा, 18 से शुरू होगा कैंप
11-Dec-2025 7:37 PM
रायपुर पश्चिम में बड़ा स्वास्थ्य शिविर, मंत्री जायसवाल ने तैयारियों का लिया जायजा, 18 से शुरू होगा कैंप

रायपुर, 11 दिसंबर। रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 से 22 दिसंबर तक शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जा रहा है।  विधायक  राजेश मूणत की इस पहल की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कैंप स्थल का निरीक्षण किया। 

कैंप का भव्य उद्घाटन 18 दिसंबर क मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  करेंगे।  इसके साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा,  सुनील सोनी, महापौर मिनल चौबे, मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष दीपक म्हसके जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

पांच दिवसीय इस मेगा हेल्थ कैंप में विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयों का वितरण किया जाएगा। आयुर्वेद और एलोपैथी सहित विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम परामर्श और इलाज उपलब्ध कराएगी।विधायक  मूणत ने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।


अन्य पोस्ट