ताजा खबर

कलमबंद हड़ताल को सफल बनाने इंद्रावती भवन में बनी रणनीति
11-Dec-2025 6:54 PM
कलमबंद हड़ताल को सफल बनाने  इंद्रावती भवन में बनी रणनीति

आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने संघ पोस्टर जारी करेगा – जय कुमार साहू

रायपुर, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन जारी है। इसी क्रम में प्रदेशभर में बैठकों का दौर चल रहा है। छत्तीसगढ़ संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा इंद्रावती भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू ने बताया कि  29 से 31 दिसंबर तक इंद्रावती भवन  में भी फेडरेशन के आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया है। नवा रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों में जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करने हेतु संघ के पदाधिकारियों की टीम गठित की गई है।

बैठक में संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि आंदोलन की तैयारियों के लिए 13 दिसंबर से संभाग स्तरीय बैठकों का दौर प्रारंभ हो रहा है। फेडरेशन ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने अपील की कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए बिखरकर नहीं, बल्कि जुड़कर तथा तटस्थ नहीं, बल्कि खुलकर मैदानी संघर्ष करना होगा। बैठक में  विभागाध्यक्ष  शासकीय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष राजेश ठक्कर, कुमार वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, महासचिव संजीत शर्मा, श्रीमती जगदीप बजाज, सुरेन्द्र मार्कण्डेय, अमित शर्मा, युवराज शर्मा, लोकेश वर्मा, देवाशीष दास, अभिजीत तिवारी, महेंद्र साहू, अनिमेष टंडन, सुशील देशमुख, मुकेश ध्रुव, एशाम साहू, अजय देशमुख, राज कुमार सौंधिया, वृनिशा एक्का, कुमार यादव, हमप्रसाद गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट