ताजा खबर

इंद्रावती के अफसर-कर्मी, महानदी भवन में अपने पास से आ-जा सकेंगे
11-Dec-2025 5:21 PM
इंद्रावती के अफसर-कर्मी, महानदी भवन में अपने पास से आ-जा सकेंगे

स्वागतम पास डाउनलोड करने की सुविधा.....

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 11 दिसंबर ।  अब राज्य संचालनालय इंद्रावती भवन के अधिकारी कर्मचारियों को भी उनके अपने पास से महानदी भवन में प्रवेश मिल सकेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आज आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक  31 जनवरी 26 तक इंद्रावती भवन में विभागाध्यक्ष के द्वारा जारी शासकीय परिचय पत्र और सा.प्र.वि. द्वारा जारी परिचय पत्र के माध्यम से "C" Gate से प्रवेश दिया जाएगा। 31 जनवरी 2026 के तत्पश्चात केवल सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आईडी कार्ड प्रस्तुत करने पर इंद्रावती भवन की ओर स्थित "C" Gate से प्रवेश दिया जाएगा।मंत्रालय में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को शासकीय कार्य संपादन हेतु कई बार कार्यालय जल्दी आना होता है तथा जरूरी कार्य हेतु देर शाम तक रूककर कार्य किये जाने की आवश्यकता होती है। अतः मंत्रालय, महानदी भवन के "D" Gate को सुबह 09 बजे से लेकर रात 08 बजे तक खोला जाएगा।

स्वागतम पास डाउनलोड करने की सुविधा.....

सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वागत पोर्टल से मंत्रालय प्रवेश पास डाउनलोड करने की व्यवस्था करने एन‌आईसी को पत्र लिखा है 
इस पत्र के अनुसार वर्तमान में स्वागतम पोर्टल में प्रवेशकर्ता हेतु पास डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आवेदनकर्ता को स्वागतम पास डाउनलोड किए जाने की सुविधा दी जाए। ताकि डाउनलोडेड स्वागतम पोर्टल में पास दर्शित होने पर इंद्रावती भवन में कार्यरत शासकीय सेवकों को "C" Gate से प्रवेश दिया जा सके। इससे राज्य शासन द्वारा मंत्रालय महानदी भवन में आने जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आंगतुकों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए वर्तमान प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सरल सुव्यवस्थित होगा ।


अन्य पोस्ट