ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 दिसंबर। बस्तर ओलंपिक का आगाज गुरुवार को हुआ। इसमें करीब साढ़े 6 सौ आत्मसमर्पित नक्सली भी हिस्सा ले रहे हैं। कुल मिलाकर 10 हजार प्रतिभागी ओलंपिक के अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा व स्थानीय नेता भी थे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल जगदलपुर आएंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय का बेहद आत्मीय स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय जगदलपुर स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे।


