ताजा खबर

बस्तर ओलंपिक के समापन पर आएंगे बाईचुंग भूटिया
11-Dec-2025 4:04 PM
बस्तर ओलंपिक के समापन पर आएंगे बाईचुंग भूटिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 दिसंबर।
बस्तर जिले में गुरुवार को मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के द्वारा बस्तर ओलंपिक की शुरुआत की गई। यह आयोजन दो दिनों तक चलेगा। जिला प्रशासन ने बताया है कि इस ओलंपिक के समापन समारोह में फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया शामिल होंगे। प्रशासन द्वारा भूटिया का एक वीडियो भी जारी किया गया है। इसके बाद फुटबॉल खिलाडिय़ों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से खिलाडिय़ों को बुलाया गया है।

ज्ञात हो कि बाईचुंग भूटिया सिक्किम के एक सेवानिवृत्त भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं और स्ट्राइकर के रूप में खेलते थे। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में भारतीय फुटबॉल का मशालवाहक माना जाता है और उनके शूटिंग कौशल के आधार पर ‘सिक्किमी स्नाइपर’ कहा गया है।  उन्हें भारत सरकार ने 1998 में अर्जुन पुरस्कार, 2008 में पद्मश्री और 2014 में बंगाल सरकार द्वारा बंग भूषण सम्मान प्राप्त हुआ था।

 


अन्य पोस्ट