ताजा खबर

दूरबीन लेकर धरसीवां का विकास ढूंढने निकले कांग्रेसी
10-Dec-2025 10:10 PM
दूरबीन लेकर धरसीवां का विकास ढूंढने निकले  कांग्रेसी

विधायक का दावा है कि 400 करोड़ के विकास कार्य हुए हैं

रायपुर, 10 दिसंबर। आज नगर पंचायत कूंरा में  रायपुर ग्रामीण कांग्रेस  अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में कार्यकर्ता दूरबीन से विधायक  के विकास के दावों को खोजने निकले। विधायक अनुज शर्मा का दावा है कि 20 माह में 400 करोड़ के कार्य कराए गए हैं।

 निरीक्षण के दौरान भाजपा के ही पूर्व पार्षद प्रतिनिधि धनसिंह वर्मा एवम भाजपा के ही पूर्व एल्डरमैन प्रतिनिधि मुन्ना पटेल ने खुलेआम स्वीकार कर लिया कि“पूरे नगर पंचायत कुँवरा में विधायक अनुज शर्मा ने एक भी फूटी कौड़ी विकास के लिए नहीं दी है।”यह बयान कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाईं और विधायक के 400 करोड़ के दावे पर ठहाके लगाए। इसी तरह पूरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से लेकर सभी वार्डो का दूरबीन से जाकर विकास कार्य को देखा वहां टूटी-फूटी सड़के कांग्रेस सरकार में स्वीकृत सभी कार्यों को रुकवा दिया गया है कुँवरा नगर पंचायत में कांग्रेस सरकार में स्वीकृत लगभग 6 करोड़ के कार्यों को निरस्त करवा दिए हैं जिसमे  रामलीला मंच निर्माण शीतला मंदिर निर्माण  रानी सागर तालाब  सौदर्यीकरण  कार्य नाला निर्माण कार्य, पुष्प वाटिका निर्माण  कार्य छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति निर्माण जैसे कार्य टेंडर हो गए थे उसे निरस्त करवा दिया गया अनुज शर्मा विधायक धरसीवां ने। सनातन धर्म और हिंदू की बड़े-बड़े ढींगे हांकने वाले लोग रामलीला मंच शीतला मंदिर निर्माण  बनने नहीं दिए। इस निरीक्षण में पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती अनीता शर्मा,  जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष  ऊधो राम वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, नगर निगम रायपुर के पार्षद जयंत साहू, जिला पंचायत रायपुर के सदस्य हरिशंकर निषाद  नगर पंचायत कुँवरा के पार्षदउपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट