ताजा खबर
रायपुर, 10 दिसंबर। शहर के गुढ़ियारी स्थित महतारी चौक के पास बीच सड़क पर बर्थडे मना रहे कुछ उपद्रवी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग 10 दिसम्बर की आधी रात 12 बजे सार्वजनिक मार्ग पर मारुति कार सीजी 04 पीवी 8880 को बीच रोड खड़ी कर आतिशबाजी कर केक काटा गया। इससे ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।
इससे आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को आवागमन में काफी असुविधाओ का सामना करना पड़ा । इसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर डॉ लाल उमेंद सिंह के आदेशानुसार थाना प्रभारी गुढ़ियारी ने इन उपद्रवी युवकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 126(2), 3(5) एवं M.V.act की धारा 122/177 के तहत SDM कोर्ट पेश किया l
गिरफ्तार आरोपियों की सूची निम्नानुसार है
01) राकेश उर्फ मोनु डोगरे पिता तिरीथ राम डोगरे उम्र 30 साल पता अम्बेडकर चैक के आगे थाना गुढियारी रायपुर
02) संजय यादव पिता संतोष यादव उम्र 23 वर्ष पता मुर्रा भट्ठी थाना गुढियारी रायपुर
03) करन सिंह उर्फ बन्टी मेरावी पिता राजेन्द्र सिंह मेरावी उम्र 20 वर्ष पता मुर्रा भट्ठी थाना गुढियारी रायपुर
04) प्रमोद टण्डन पिता स्व. हरीश टण्डन उम्र 25 वर्ष पता बडा अशोक नगर थाना गुढियारी रायुपर
05) सौरभ सिंह उर्फ गोलु पिता रमेश सिंह उम्र 25 वर्ष पता सीतानगर गोगांव थाना गुढियारी रायपुर


