ताजा खबर
रायपुर, 10 दिसंबर। निगम ने बुधवार को टैक्स के बकायादार 18 व्यवसायिक परिसरों में ताला लगा सीलबंद किया। वार्ड -1 के ये भवन मालिक विगत कई वर्षों से बकाया टैक्स राशि निगम द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी नहीं पटा रहे थे। इन पर 10697658 रू. टैक्स बकाया है।
इनमें 519952 रू. के बकायेदार प्रीतम सिंग, 221812 रू. के अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार नवानी, 4044208 रू. हरवंश सिंग, महेन्द्र सिंग, सुरजीत कौर , 180736 रू. के राहुल धारीवाल, 131503 रू. ओमप्रकाश तिवारी, 115403 रू. सुरेन्द्र सिंग, गुरविंदर सिंग, 260641 रू. नीलम मिश्रा, 216759 रू. राजेश चंद्राकर, 112090 रू. लीलावती देवी सिंग, 138726 रू. आदिल खान, 483068 रू. राम बाबू शर्मा, 488031 रू. सुरेश थैंकर, 1936919 रू. समीर चंद्राकर, 2100638 रू. आशुतोष चंद्राकर, 132132 रू. अमरिका भारद्वाज, 1481746 रू. सुकदेव सिंग, 1020705 रू. देवीलाल शर्मा, 712589 रू. गुरमीत सिंह शिरे के संबंधित व्यवसायिक परिसर में ताला लगाया ।


