ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर । अभनपुर पुलिस ने 15 किलो से अधिक गांजा लेकर आ रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर इन्हें अभनपुर चण्डी मोड़ तिराहा के पास पकड़ा गया। ये सभी कारस्वीफ्ट डिजायर कार सी जी 27 के 5068 में आ रहे थे।पूछताछ में अपना नाम भूषण चंदेल, पवन मनहरे एवं जितेन्द्र दशरिया निवासी दुर्ग बताया । कार की तलाशी लेने पर अलग - अलग पैकेटों में गांजा मिला।
जो कुल 15 किलो 750 ग्राम था। पुलिस ने गांजा कार, मोबाईल फोन को भी जब्त किया गया है। इनकी कुल कीमत लगभग 13.25लाख रूपए है।अभनपुर पुलिस ने धारा 20बी नारकोटिक एक्ट दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. भूषण चंदेल 28 निवासी दुर्गा मंदिर के पास आर्या नगर कोहका थाना सुपेला जिला दुर्ग।
02. पवन मनहरे 39 वर्ष निवासी कृष्णा नगर गणेश चौक दुर्गा मंदिर के पास थाना सुपेला जिला दुर्ग।
03. जितेन्द्र दशरिया 20 निवासी ईदगाह चौक जुनवानी रोड चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग।


