ताजा खबर
भारत में एआई के क्षेत्र में 17.5 अरब डॉलर का निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट
10-Dec-2025 12:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को एआई के क्षेत्र में लगभग 23 अरब डॉलर का नया निवेश करने का ऐलान किया, जिसका सबसे बड़ा हिस्सा भारत को मिलेगा. कंपनी के सीईओ सत्या नडेला ने कहा, “हम भारत में 17.5 अरब डॉलर लगाएंगे ताकि देश में सबसे बड़ा एआई और क्लाउड ढांचा बनाया जा सके.” यह निवेश पहले घोषित किए गए तीन अरब डॉलर के निवेश से अलग होगा. पहला नया डेटा सेंटर 2026 के मध्य में चालू होने की तैयारी में है.
माइक्रोसॉफ्ट दुनिया भर में अपनी क्लाउड क्षमता बढ़ा रहा है ताकि बढ़ती एआई मांग को पूरा कर सके और गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट को कड़ी टक्कर दे सके. कंपनी ने आज ही कहा कि वह कनाडा में भी अगले दो साल में 7.5 अरब कैनेडियन डॉलर से ज्यादा निवेश करेगी. (dw.com/hi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


