ताजा खबर

मेहुल चौकसी की प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ अपील बेल्जियम सुप्रीम कोर्ट से ख़ारिज
10-Dec-2025 11:35 AM
मेहुल चौकसी की प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ अपील बेल्जियम सुप्रीम कोर्ट से ख़ारिज

बेल्जियम के सुप्रीम कोर्ट (कोर्ट ऑफ़ कैसेशन) ने मंगलवार को प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ दायर मेहुल चोकसी की अपील को ख़ारिज कर दिया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारत ने बेल्जियम से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की अपील की थी. भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने एंटवर्प कोर्ट में इसे चुनौती दी थी लेकिन निचली कोर्ट ने उनकी अपील ख़ारिज कर दी थी.

बीते अक्तूबर में इसके ख़िलाफ़ मेहुल चौकसी ने सर्वोच्च अदालत में अपील की थी.

चौकसी के प्रत्यर्पण के लिए भारतीय एजेंसियों, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने बेल्जियम कोर्ट में अपील की थी.

ऑल इंडिया रेडियो के मुताबिक़, चोकसी बीते अप्रैल से ही एंटवर्प जेल में बंद हैं. उन पर कुल 13,000 करोड़ रुपये के बैंक फ़्रॉड का आरोप है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट