ताजा खबर
रायपुर, 9 दिसंबर। उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू और जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार जोन राजस्व विभाग की टीम ने 9 बड़े बकायादारों के परिसर सील किए कार्यवाही के दौरान स्थल पर शहीद पण्डित विद्याचरण वार्ड 50 क्षेत्र में बड़ी बकायादार श्रीमती सरिता बाजपेयी ने धनादेश से 221405 रूपये, डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड 52 में बड़े बकायादार एमएम रियलस्टेट डायरेक्टर राज थोरानी ने 188552 रूपये श्रीमती नीतू फतेह रामका ने 207276 रूपये का भुगतान कर दिया। बाबू जगजीवन राम वार्ड 53 में बड़े बकायादार विजय रमानी, प्रियांशी रमानी, रमेश रमानी ने आरटीजीएस के माध्यम से तत्काल बकाया 418976 रूपये का भुगतान किया इसी प्रकार अंतिम नोटिस के बाद भी बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर 5 बड़े बकायादारों वार्ड 52 में 132263 रूपये के बकायादार राजेश मिश्रा, वार्ड 53 के 485841रूपये के बकायादार श्री नागपुरे, वार्ड 56 में 585910 रूपये के बकायादार प्रियदर्शिनी सोसायटी कॉम्प्लेक्स प्रियदर्शिनी नगर, वार्ड 56 के 446495 रूपये के बकायादार आर. के. गुप्ता, वार्ड 56 क्षेत्र की 101922 रूपये की बकायादार श्रीमती रजनी देवी सोनी पर बकाया राशि अदा नहीं करने पर स्थल पर सील किया ।


