ताजा खबर

धरसींवा में 400 करोड़ के विकास कार्यों की कांग्रेस ने शुरू की जांच
09-Dec-2025 8:38 PM
धरसींवा में 400 करोड़ के विकास कार्यों की कांग्रेस ने शुरू की जांच

 गांव-गांव जाकर 'दूरबीन से' करेगी तस्दीक- बंजारे

रायपुर, 9 दिसंबर। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में हुए कथित 400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी गांव गांव जाएगी।  अध्यक्ष राजेंद्र 'पप्पू' बंजारे के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का एक दल गांव-गांव जाकर इन कार्यों की 'दूरबीन से' जांच करेगा। उनका दावा है कि विधायक अनुज शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने कार्यकाल का पिछले दो वर्ष में धरसींवा विधानसभा में  'चार करोड़ का विकास कार्य कराने दावा किया था, लेकिन जमीन पर स्थिति कुछ और ही है। दूरबीन से जांच का मतलब: नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह प्रतीकात्मक अभियान है, जिसमें दूरबीन का उपयोग कर विकास कार्यों की गुणवत्ता, पूर्णता और प्रभाव का मूल्यांकन किया जाएगा। उद्देश्य यह साबित करना है कि घोषित राशि के अनुपात में कार्य हुए हैं या नहीं।

अभियान का दायरा: दल धरसींवा विधानसभा के सभी गांवों का दौरा करेगा। इसमें सड़कें, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, जल संरचनाएं और अन्य बुनियादी ढांचे की पड़ताल शामिल होगी।

समयसीमा: जांच अगले कुछ सप्ताहों में पूरी करने का लक्ष्य है, उसके बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। बंजारे के नेतृत्व में यह दल निम्नलिखित वरिष्ठ नेताओं के साथ गांवों का दौरा करेगा: पूर्व  सांसद छाया वर्मा पूर्व विधायक अनिता शर्मा पूर्व अध्यक्ष  ऊधो राम वर्मा  जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, भावेश बघेल  दुर्गेश वर्मा  हरिशंकर निषाद पार्षद: जयंत साहू, प्रमोद शर्मा, नीलमणि परगनिया, साहिल खान, राजा खान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डालेंन वर्मा हरिश्चंद्र वर्मा, मनोज सायतोड़े कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव असलियत का पता लगाने जाएंगे ।


अन्य पोस्ट