ताजा खबर

विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम-स्पीकर
09-Dec-2025 4:52 PM
विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम-स्पीकर

भोपाल, 9 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव, और अडानी समूह के सीनियर अफसर अमन सिंह की पुत्री खुशबू के विवाह-आशीर्वाद समारोह रविवार को भोपाल के होटल ताज लेख पाइंट में हुआ। इसमें सीएम विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, मप्र के स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, स्पीकर डॉ. रमन सिंह, मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मप्र के पूर्व मंत्री अजय सिंह, राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला, विवेक तनखा, भाजपा संगठन के प्रमुख नेता अजय जम्वाल, सौदान सिंह, मप्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, सरोज पाण्डेय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ ही महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती डॉ. किरणमयी नायक, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी के अलावा नौकरशाह व कारोबारी जगत के लोग प्रमुखता से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट