ताजा खबर

संसद में आज किन मुद्दों पर होगी चर्चा, रिजिजू ने बताया
09-Dec-2025 11:52 AM
संसद में आज किन मुद्दों पर होगी चर्चा, रिजिजू ने बताया

केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि मंगलवार को लोकसभा में इलेक्शन रिफ़ॉर्म्स पर चर्चा होगी, जबकि राज्यसभा में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर चर्चा होगी.

रिजिजू ने कहा, "राज्यसभा में वंदे मातरम के 150 साल होने पर विशेष चर्चा शुरू होगी. वंदे मातरम की चर्चा राज्यसभा में आज गृह मंत्री अमित शाह जी शुरू करेंगे. यह चर्चा दो दिन चलेगी."

उन्होंने बताया, "लोकसभा में इलेक्शन रिफ़ॉर्म्स को लेकर आज चर्चा शुरू होगी. अगर आज चर्चा पूरी नहीं होती है तो कल भी चर्चा होने की संभावना है."

लोकसभा में सोमवार को 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर चर्चा हुई. इस चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की और विपक्षी नेताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट