ताजा खबर

एक्सटार्शन:महिला आरक्षक से दिल्ली के कथित डाक्टर ने 4 लाख वसूले
09-Dec-2025 11:19 AM
एक्सटार्शन:महिला आरक्षक से दिल्ली के कथित डाक्टर ने 4 लाख वसूले

रायपुर, 9 दिसंबर। पुलिस की महिला आरक्षक से  एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज किया गया है।शादी डॉट कॉम से महिला कांस्टेबल की आरोपी से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने खुद को दिल्ली का डॉक्टर होना बताकर  झांसे में लिया था। दोनों के बीच फ़ोन पर लगातार बातचीत होती रही। आरोपी ने महिला कांस्टेबल से रायपुर में दुष्कर्म का भी प्रयास किया था । आरोपी ने महिला कांस्टेबल की फ़ोटो एडिट कर अश्लील फोटो में तब्दील कर वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपये की वसूली की। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने बीएनएस की धारा 308, 318, 351, 62 और 64 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस साइबर सेल और शादी डाट काम प्रबंधन की मदद से आरोपी कथित डाक्टर की पतासाजी कर रही है।


अन्य पोस्ट