ताजा खबर

कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड की गईं डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू
09-Dec-2025 9:44 AM
कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड की गईं डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को तुरंत प्रभाव से कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है.

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक्स पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी का ऑफ़िस ऑर्डर शेयर किया है.

इसमें लिखा है, "डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को तुरंत प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है."

नवजोत कौर सिद्धू का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर आया था, जिसमें वह पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं.

पति और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़े एक सवाल पर वह कहती हैं, "वह कांग्रेस से बहुत जुड़े हुए हैं...मुझे लग नहीं रहा कि ये नवजोत सिंह सिद्धू को प्रमोट होने देंगे...कोई भी पार्टी उनको ये ताक़त दे दे कि वो पंजाब को सुधार सकें और हमारे पास किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं."

इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या किसी पार्टी ने आपसे पैसे की डिमांड की है.

इस पर नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, "हमसे किसी ने (डिमांड) नहीं की, पर सीएम वही बनता है, जो 500 करोड़ का अटैची दे."

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक़ कांग्रेस की नेता नवजोत कौर सिद्धू ने ‘‘मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये’’ वाले बयान पर राजनीतिक विवाद खड़े होने के बाद सफ़ाई दी थी. उन्होंने कहा था कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट