ताजा खबर

चीन की यात्रा करने वाले भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने दी ये सलाह
09-Dec-2025 9:41 AM
चीन की यात्रा करने वाले भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने दी ये सलाह

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान पत्रकारों के कई सवालों का जवाब दिया.

इस दौरान उनसे नवंबर में शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर अरुणाचल प्रदेश की एक महिला के साथ हुई घटना को लेकर सवाल किया गया.

इस सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम आपकी चिंताओं से वाकिफ़ हैं...इस सिलसिले में हम अपेक्षा करते हैं कि चीनी सरकार, अधिकारी इस बात का आश्वासन दें कि चीनी हवाई अड्डों से गुज़रने वाले भारतीय नागरिकों को किसी तरह से निशाना नहीं बनाया जाएगा. न ही मनमाने ढंग से उन्हें रोका जाएगा या परेशान किया जाएगा."

उन्होंने कहा, "हम अपेक्षा करते हैं कि चीनी पक्ष अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा को नियंत्रण करने वाले नियमों का पालन करेंगे. विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिकों को सलाह देता है कि वो उचित सावधानी बरतें, जब वह चीन की यात्रा कर रहे हों या चीन से गुज़र रहे हों." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट