ताजा खबर

कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ नहीं रहे
08-Dec-2025 10:33 PM
कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ नहीं रहे

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 8 दिसंबर।
 वरिष्ठ कांग्रेस नेता, और आरडीए के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का आज मुंबई में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे, और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पार्थिव शरीर को मंगलवार को यहां लाया जाएगा, और अंतिम संस्कार होगा। वे दुर्गा कालेज के पूर्व प्राध्यापक श्रीराम धुप्पड़ के भाई थे।

धुप्पड़ करीब 5 दशक सक्रिय राजनीति में रहे। भूपेश सरकार ने उन्हें आरडीए का अध्यक्ष बनाया था। श्री सुभाष धुप्पड़ के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर है। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।


अन्य पोस्ट